'पापा मैं और कृति आपको मिस कर रहे हैं'...पिता को गाेली मारने के बाद बेटे अक्षत ने खुद को बचाने WhatsApp ग्रुप में रची थी ये साजिश
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है. एक बेटे ने न केवल अपने पिता की जान ली, बल्कि अपनी काली करतूत को छिपाने के लिए उसने डिजिटल साजिश का ऐसा जाल बुना जिसे जानकर पुलिस भी हैरान रह गई.
ADVERTISEMENT

Lucknow Son killed Father
Lucknow Son killed Father: उत्तर प्रदेश के लखनऊ के आशियाना इलाके में रहने वाले मानवेंद्र सिंह की हत्या की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से भी ज्यादा डरावनी है. जिस बेटे अक्षत को पिता ने पढ़ा लिखाकर काबिल बनाने का सपना देखा था उसने ही 20 फरवरी की सुबह अपने पिता को हमेशा के लिए खामोश कर दिया. हैरानी की बात तो ये है कि घर के अंदर ही खूनी खेल खेला गया लेकिन परिजनों को इसकी भनक तक नहीं लगी. अक्षत ने अपने ही पिता की लाइसेंसी राइफल से उन पर गोली चला दी. इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. इसके बाद उसके शव को छिपाने के लिए जो किया वो किसी की रुह कंपा देगा. खबर में जानते हैं कैसे आरोपी ने खुद को बचाने के लिए ड्रामा रचा और व्हाट्सएप ग्रुप में इमोशनल मैसेज करता रहा.