Lucknow murder: फटे जूतों में महज 5 हजार रुपए से कारोबार शुरू करने वाले मानवेंद्र को बेटा अक्षत मानता था मां की मौत का दोषी

Lucknow murder case: लखनऊ के आशियाना में पैथोलॉजी कारोबारी की हत्या ने हर किसी को झकझोर दिया है. मेहनत से साम्राज्य खड़ा करने वाले पिता की हत्या उनके ही बेटे ने कर दी. पूछताछ में सामने आई नफरत, पारिवारिक तनाव और खौफनाक साजिश की कहानी अब पूरे मामले को और भी सनसनीखेज बना रही है.

ADVERTISEMENT

Lucknow murder case
Lucknow murder case
google news

Lucknow drum murder case: लखनऊ के आशियाना इलाके में पैथालॉजी कारोबारी की हत्या के मामले में हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं. पूछताछ में सामने आया है कि बेटे ने अचानक पिता की हत्या नहीं की बल्कि उसके मन में पिता के प्रति नफरत पहले से ही भर रही थी. किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि रामलीला में रावण और परशुराम का किरदार निभाकर तारीफें लूटने वाला अक्षत प्रताप सिंह एक दिन पिता की ही निर्मम हत्या कर देगा. शव को ठिकाने लगाने के लिए पिता की डेड बॉडी को उसके ही घर में आरी से काटेगा.