'एक खामेनेई मरेगा, हजार ऊपर हैं'... ईरानी सुप्रीम लीडर की मौत के बाद लखनऊ में गम का माहौल, महिला ने सड़क पर फूट-फूटकर रोते हुए कही ये सब बातें

ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की अमेरिकी-इजराइली हमले में मौत के बाद लखनऊ के पुराने इलाकों में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है. सड़कों पर उमड़े जनसैलाब के बीच महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है. शहर में तीन दिनों के शोक की घोषणा के साथ इमामबाड़े और बाजार पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं

ADVERTISEMENT

Ayatollah Khamenei Death Protest Lucknow
Ayatollah Khamenei Death Protest Lucknow
google news

Ayatollah Khamenei Death Protest Lucknow: ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की एक अमेरिकी-इजराइली संयुक्त हमले में मौत हो गई है. इसकी जानकारी मिलने के बाद से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लोग सड़कों पर उतर आए हैं. इस दौरान महिलाएं रोते हुए खामेनेई को अपना 'शेर' और 'रहबर' कहते हुए नजर आए.