रिटायर अफसर के घर में काम करने वाली किशोरी की संदिग्ध लाश मिली, लखनऊ के इस घर में मासूम के साथ क्या हुआ था?

UP Crime News: मृतका के परिजनों ने रिटायर अफसर के बेटे पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- बेटी पर बुरी नजर रखता था. दुष्कर्म की कोशिश की. विरोध करने पर जान ले ली. इधर आरोपी की मां घर में ताला लगाकर हुई फरार.

ADVERTISEMENT

Lucknow crime news
Lucknow crime news
google news

लखनऊ के रेलवे कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जब रेलवे के एक रिटायर अफसर के घर काम करने वाली 14 साल की किशोरी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई. सीतापुर की रहने वाली ये मासूम पिछले 6 महीनों से प्रह्लाद अग्रवाल के घर पर रहकर काम कर रही थी. 8 मार्च की सुबह मकान मालिक उमा अग्रवाल ने किशोरी के पिता को फोन किया. उन्होंने फोन पर बताया- ''तुम्हारी बेटी ने सुसाइड कर लिया है.'' ये सुनते ही किशोरी के पिता के पांवों तले जमीन खिसक गई. वो भागते-दौड़ते परिवार के साथ उस घर में पहुंचे जहां बेटी काम करती थी. उन्होंने देखा कि बेटी बेड पर बेजान पड़ी है.