लखनऊ: राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह का आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा, बहन साध्वी सिंह ने बताई की हंगामे की वजह!

Lucknow: राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह देर रात अपनी बहन साध्वी सिंह के घर पहुंची थीं. जब उनकी बहन ने गेट नहीं खोला, तो उन्होंने घर के बाहर ही हंगामा शुरू कर दिया. हालात बिगड़ते देख साध्वी सिंह ने तुरंत 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Lucknow: जनसत्ता दल के नेता और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार इनका नाम लखनऊ में एक हाई वोल्टेज ड्रामा से जुड़ा है. बताया जा रहा है कि मंगलवार रात वह अपनी बहन साध्वी सिंह के हजरतगंज स्थित सिल्वर ओक अपार्टमेंट स्थित घर पहुंचीं और जमकर हंगामा किया.