लखनऊ: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रखी ऐसी साजिश कि पति भांप नहीं पाया, बाइक चोरी बनी हत्याकांड की पहली सीढ़ी
लखनऊ के कृष्णानगर में रामबाबू मौर्य की हत्या के बाद पत्नी पुष्पा का रो-रोकर बुरा हाल था. परिवार और पड़ोसी उसे संभाल रहे थे. लेकिन पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो एक गायब बाइक और CCTV फुटेज ने कहानी बदल दी. पूछताछ के बाद पुलिस ने पत्नी और उसके रिश्तेदार नीरज की भूमिका का खुलासा किया.
ADVERTISEMENT

पति की मौत पर फूट-फूटकर रोई पत्नी लेकन CCTV खुल गया राज
Lucknow murder case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक हत्याकांड का हैरान करने वाला खुलासा हुआ है. जो पत्नी छाती पीट-पीट कर भाग्य को कोस रही थी. जो अपने पति के लिए दहाड़े मारकर रो रही थी. वो ही अपने पति रामबाबू मौर्य की हत्या की सूत्रधार निकली. 12 के पवित्र रिश्ते का अंत उसने प्रेमी के हाथों कराया पर साजिश में पूरी तरह शामिल रही. प्रथम दृष्टया तो पुलिस अज्ञात हमलावर को ढूंढती रही पर CCTV फुटेज ने पूरी कहानी पलट दी.
