बहू के किरायेदार से थे अवैध संबंध, सास बनी बाधा तो प्रेमी संग रचा मौत का खेल, वारदात के बाद पुलिस के घूमता रहा आरोपी, इस गलती से पकड़ाया

UP News: लखनऊ के महानगर इलाके में एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी. घर के अंदर हाथ-पैर बंधे शव मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी, लेकिन असली चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ जब आरोपी खुद पुलिस के साथ घूमता रहा. एक छोटी सी गलती ने पूरी साजिश उजागर कर दी.

ADVERTISEMENT

Lucknow murder case
Lucknow murder case
google news

Lucknow saas bahu murder case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां शनिवार को जब एक पोता अपने घर पहुंचा तो अंदर का मंजर देखकर उसकी रूह कांप गई. एक कमरे में 69 वर्षीय दादी निर्मला देवी का शव पड़ा था और उनके हाथ-पैर बंधे हुए थे. उस वक्त घर में बहू और छोटी बेटी मौजूद थीं, जबकि बेटा ड्यूटी पर गया हुआ था. दादी को इस हालत में देख पोता सन्न रह गया और उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.