'मैं गायब नहीं हूं, पुलिस को सच बताना चाहती हूं...', शिवा शर्मा केस में आरोपी श्रद्धा दुबे ने वीडियो जारी कर दी सफाई
Lucknow Shiva Sharma Case: कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में 25 हजार रुपये की इनामी आरोपी श्रद्धा दुबे ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सफाई दी है. उसने दावा किया कि शिवा शर्मा ने आत्महत्या की थी और वह पुलिस को बयान देने के लिए तैयार है. जानिए पूरा मामला और पुलिस जांच की स्थिति.
ADVERTISEMENT

श्रद्धा दुबे ने वीडियो जारी कर दी सफाई
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चर्चित हजरतगंज कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है. मामले में 25 हजार रुपये की इनामी आरोपी श्रद्धा दुबे ने 14 अक्टूबर की देर शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा. वीडियो में हाथ जोड़कर सफाई देते हुए श्रद्धा ने दावा किया कि शिवा शर्मा की हत्या नहीं हुई है, बल्कि उसने खुद सुसाइड किया था. श्रद्धा ने कहा कि वह कहीं गायब नहीं हैं और पुलिस के सामने पेश होकर जांच से जुड़ी पूरी सच्चाई बताने को तैयार हैं. विस्तार से जानिए पूरी बात.
