लखनऊ मानवेंद्र सिंह हत्याकांड: घर के अंदर पड़ी थी पिता की लाश, अक्षत अपनी बहन के साथ खाता रहा नॉनवेज, मामले में पड़ोसियों किए हैंरान करने वाले खुलासे

लखनऊ के चर्चित मानवेंद्र सिंह हत्याकांड में पुलिस जांच ने चौंकाने वाले राज खोले हैं. पिता की हत्या के बाद आरोपी बेटे और बहन के व्यवहार ने सबको हैरान कर दिया. सबूत मिटाने की साजिश, लोकेशन छिपाने की चाल और डिजिटल सुराग अब जांच का केंद्र बने हुए हैं.

ADVERTISEMENT

Lucknow Manvendra Singh Murder Case
Lucknow Manvendra Singh Murder Case
google news

Lucknow Manvendra Singh Murder Case: राजधानी लखनऊ के बहुचर्चित मानवेंद्र सिंह हत्याकांड में पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है रोंगटे खड़े कर देने वाले खुलासे हो रहे हैं. पिता की हत्या के आरोप में पकड़े गए बेटे अक्षत प्रताप सिंह से पूछताछ में हैरान करने वाली बातें पता चल रही हैं. पुलिस पूछताछ में आरोपी बेटे ने ये स्वीकार किया है कि उसने पहले से ही अपने ही पिता की हत्या की पूरी साजिश रची थी. इसके लिए उसने बाकायदा तैयारी भी की थी. इसमें सबसे ज्यादा चर्चा हत्या के बाद आरोपी भाई बहन के बर्ताव को लेकर हो रही.