लखनऊ में कलयुगी बेटे ने पिता के शव के साथ जो किया, हर कोई हिल गया!

लखनऊ के रहीमाबाद में एक कलयुगी बेटे द्वारा पिता की मौत के बाद उनके शव से सादे कागजों पर अंगूठा लगवाने का मामला सामने आया है. संपत्ति के लालच में की गई इस करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है.

ADVERTISEMENT

लखनऊ से आया चौंका देने वाला मामला
लखनऊ से आया चौंका देने वाला मामला
Google CTA

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां जमीन और जायदाद के लालच में एक बेटे की संवेदनहीनता ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. आरोप है कि बुजुर्ग पिता की मौत के बाद जहां घर में मातम छाया था और अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही थीं, वहीं बेटा अपने मृत पिता के बेजान हाथों से सादे कागजों पर अंगूठे के निशान लगवा रहा था. ग्रामीणों द्वारा इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है.