'मिलने आओ वरना बदनाम कर दूंगा', लखनऊ में अश्लील वीडियो दिखाकर छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा था आरोपी तूफान, अब पछताएगा!
Lucknow: लखनऊ के गोमतीनगर में एक छात्रा को अश्लील फोटो और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने का मामला आया है. आरोपी 'तूफान' छात्रा पर मिलने का दबाव बना रहा था और मना करने पर फोटो वायरल करने की धमकी दी.
ADVERTISEMENT

Lucknow
Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी के पॉश इलाके गोमतीनगर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक छात्रा को उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल किया जा रहा है. आरोपी युवक छात्रा पर जबरन मिलने का दबाव बना रहा था और मना करने पर उसे समाज में बदनाम करने की धमकी दे रहा था. इस प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने आखिरकार पुलिस से मदद मांगी है.