दोस्ती की भाभी नैनीताल लेकर गई...लखनऊ के किशोर के साथ होटल में पार कर दी हदें, अब फोन करके कर रही ब्लैकमेल!

लखनऊ के ठाकुरगंज में 17 साल के किशोर की गुमशुदगी के मामले में चौंकाने वाला खुलासा. दोस्त की भाभी पर नाबालिग को ले जाने और शर्मनाक हरकत का आरोप, पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार.

ADVERTISEMENT

NewsTak
पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है.
google news

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. 17 साल के किशोर के परिजनों की तरफ से थाने में शिकायत दी गई है. शिकायत गुमशुदगी की थी. इधर पुलिस ने किशोर को 21 फरवरी को बरामद किया और परिजनों को सुपुर्द कर दिया. जब किशोर घर लौटा तो उसने आपबीती बताई जिससे परिजनों को होश फाख्ता हो गए. इस बात की थाने में शिकायत की गई. इधर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है जो पीड़ित के दोस्त की भाभी है.