'जिनको सास-ससुर पसंद नहीं वे अनाथालय में...' तंज और दहेज की भूख ने ले ली श्वेता सिंह की जान, लखनऊ के ठाकुरगंज की क्या है पूरी कहानी ?
Lucknow के ठाकुरगंज में 29 वर्षीय श्वेता सिंह की संदिग्ध मौत ने दहेज उत्पीड़न को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष पर स्कॉर्पियो की मांग, मानसिक प्रताड़ना और व्हाट्सएप स्टेटस के जरिए अपमानित करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने पति समेत 5 लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

6 महीने पहले हुई थी श्वेता की शादी.
अभी भोपाल की ट्वविशा शर्मा, जयपुर की अनु मीणा की मौत को लेकर लोगों का उबाल अभी शांत भी नहीं हुआ कि लखनऊ के ठाकुरगंज में एक और बेटी दहेज लोभ की बलि चढ़ गई. 29 साल की श्वेता का शव उसके ससुराल में फंदे से लटका मिला है. 6 महीने पहले शादी हुई थी. मायके वालों को आरोप है कि ससुराल वाले श्वेता को प्रताड़ित कर रहे थे. भारी-भरकम दहेज की मांग, दहेज में मिले सामानों पर तंज और व्हाट्सएप स्टेटस पर ननद का तंज अक्सर श्वेता को सहन करना पड़ रहा था.