सुहागरात पर ही थमा दी थी खर्चों की लिस्ट! लखनऊ मर्डर केस में प्रज्ञा मिश्रा ने मानस के बारे में जो बताया जानकर रह जाएंगे हैरान
लखनऊ में बैंक अधिकारी दिव्या मिश्रा की हत्या के बाद पति के वॉट्सऐप स्टेटस पर उठे सवालों का जवाब देते हुए मशहूर यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा ने मानस को साइको बताया. उन्होंने खुलासा किया कि मानस शादी के पहले दिन (सुहागरात) से ही दिव्या पर अत्याचार कर रहा था और उसी ने दिव्या के साथ अपनी बहन की हत्या की.
ADVERTISEMENT

प्रझा मिश्रा- दिव्या मिश्रा
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को हुए खौफनाक हत्याकांड ने पूरे शहर को सन्न कर दिया. आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) की अफसर दिव्या मिश्रा की उनके ही पति मानस वाजपेयी ने बेदर्दी से हत्या कर दी. इसके बाद सनकी मानस ने अपनी बहन को मारा और फिर खुद की भी जान ले ली.
