लखनऊ यूनिवर्सिटी वायरल ऑडियो कांड में बड़ा एक्शन… छात्रा से आपत्तिजनक बातें करने वाला प्रोफेसर परमजीत सिंह सस्पेंड

LU Parmjeet Singh Suspension: लखनऊ विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ परमजीत सिंह को छात्रा के उत्पीड़न और पेपर लीक ऑडियो मामले में निलंबित कर दिया गया है. तीन सदस्यीय समिति की जांच में दोषी पाए जाने के बाद शिक्षक को जेल भेज दिया गया है और प्रशासन ने इसे अकादमिक निष्ठा का गंभीर उल्लंघन माना है.

ADVERTISEMENT

लखनऊ यूनिवर्सिटी पेपर लीक कांड में बड़ा एक्शन
लखनऊ यूनिवर्सिटी पेपर लीक कांड में बड़ा एक्शन
google news

Lucknow University Professor Viral Audio: लखनऊ यूनिवर्सिटी में बीएससी थर्ड ईयर की छात्रा के उत्पीड़न और पेपर लीक के ऑडियो मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. इस मामले में कार्रवाई करते हुए अब आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर परमजीत सिंह को निलंबित कर दिया गया है. विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद ने बैठक आरोपी के खिलाफ ये सख्त फैसला लिया गया.