उत्तर प्रदेश: लखनऊ यूनिवर्सिटी के पास सड़क बनी पाताललोक! 12 फीट गहरे गड्ढे में समाई बाइक, प्रशासन की उड़ गई नींद
लखनऊ यूनिवर्सिटी के पास भारी बारिश से सड़क अचानक 12 फीट गहरी धंस गई, जिसमें गिरकर एक युवक घायल हो गया और बाइक समा गई. इस दर्दनाक हादसे ने राजधानी के सड़क रखरखाव और नगर निगम के प्रशासनिक दावों की पोल खोलकर रख दी है.
ADVERTISEMENT

उत्तप्रदेश के पास सड़क बनी पाताललोक
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्मार्ट सिटी के दावों और प्रशासनिक तैयारियों की हवा निकल गई है. लखनऊ यूनिवर्सिटी के पास भारी बारिश के बाद अचानक एक मुख्य सड़क का बड़ा हिस्सा ताश के पत्तों की तरह धंस गया. सड़क धंसने से मौके पर करीब 10 से 12 फीट गहरा और उतना ही चौड़ा खौफनाक गड्ढा बन गया.
