लखनऊ के पॉश इलाके में खुलेआम BJP कार्यकर्ता की बेरहमी से पीट-पीटकर कर दी गई हत्या, पार्टी करने आए थे, फिर....

लखनऊ के विभूति खंड में अयोध्या के भाजपा नेता शिवम सिंह की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इस वारदात के बाद मृतक के परिजनों ने साथ आए दोस्तों और ड्राइवर पर ही हत्या की गहरी साजिश रचने का आरोप लगाया है.

ADVERTISEMENT

लखनऊ से आया हैरान करने वाला मामला
लखनऊ से आया हैरान करने वाला मामला
google news

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बेहद पॉश इलाके विभूति खंड से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां 'जलवा क्लब' (Jalva Club) के बाहर अयोध्या के रहने वाले बीजेपी युवा मोर्चा जिला कमेटी के सदस्य शिवम सिंह की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. मृतक के परिजनों ने साथ आए दोस्तों और ड्राइवर पर ही हत्या की गहरी साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है. यह पूरी वारदात 25 मई की रात की है. शिवम सिंह अपने दोस्तों नीलेश और जीशान के साथ पार्टी मनाने अयोध्या से लखनऊ आए थे.