'आज बारात जानी थी, लेकिन सब राख हो गया...' लखनऊ अग्निकांड ने शादी की खुशियां मातम में बदलीं, 200 झोपड़ियां खाक
Lucknow Slum Fire: लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग ने 200 से ज्यादा झोपड़ियों को राख में बदल दिया. शादी वाले घर की खुशियां मातम में बदल गईं और 10 सिलेंडर के धमाकों से मचा हड़कंप. जानिए पूरा अग्निकांड, प्रशासन का एक्शन और पीड़ितों की दर्दनाक कहानी.
ADVERTISEMENT

Lucknow Slum Fire News
Lucknow Vikas Nagar Fire News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकास नगर इलाके में बुधवार शाम को एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. यहां की झुग्गी-झोपड़ियों में लगी भीषण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 200 से ज्यादा झोपड़ियां जलकर राख हो गईं. इस हादसे में सबसे ज्यादा दर्दनाक कहानी उस परिवार की है, जहां आज बेटे की बारात जानी थी, लेकिन आग ने खुशियों को मातम में बदल दिया. विस्तार से जानिए इस दर्दनाक मामले की पूरी कहानी.