माघ मेला नोटिस पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा जवाब, 8 पन्नों में दिया कड़ा जवाब

माघ मेला प्राधिकरण के नोटिस पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने आठ पन्नों का जवाब भेजा है. उनके वकीलों ने नोटिस को गलत और अपमानजनक बताया है. शंकराचार्य पद को लेकर चल रहा विवाद अब और तेज हो गया है.

ADVERTISEMENT

Real Shankaracharya controversy
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और असली शंकराचार्य विवाद
Google CTA

प्रयागराज माघ मेला प्राधिकरण और ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के बीच चल रहा विवाद अब और बढ़ गया है. मेला प्राधिकरण की ओर से भेजे गए नोटिस के जवाब में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने अंग्रेजी में आठ पन्नों की चिट्ठी भेजी है.