महाकुंभ: यूट्यूबर पर चिमटा लेकर भड़के हठयोगी की गजब की कहानी सामने आई

Prayagraj Kumbh Mela: भड़के बाबा ने चिमटे से यूट्यूबर के सवालों का जमकर जवाब दिया. यूट्यूबर जान बचाकर भागते हुए और वहां मौजूद लोग ठहाके लगाकर हंसते नजर आए. ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होने लगा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: सोशल मीडिया.
Google CTA

Chimta Baba: तीर्थों के राजा प्रयागराज की पावन धरती पर अद्भुत संयोग से लबरेज महाकुंभ का आगाज सोमवार को पौष पूर्णिमा स्नान से हो गया. इस मौके पर ऐसे नजारे दिख जो दुनिया ने देखे और इस अद्भुत आयोजन पर आह्लादित हुए. इसी बीच वीडियो भी वायरल हुए जो सोशल मीडिया पर छाए रहे. इनके से एक है हठयोगी बाबा की धुलाई का अंदाज. दरअसल पिछले 9 सालों से अपना एक हाथ उठाए हठयोग में लीन बाबा महाकाल गिरी के पास एक यूट्यूबर इंटरव्यू के लिए पहुंचा. फिर उसने कुछ ऐसा सवाल कर दिया कि बाबा भड़क गए.