हर तीन साल में नागपंचमी के दिन बुद्धिराम खाने लगते हैं जानवरों का चारा...आखिर क्या है महाराजगंज के 70 साल के इस शख्स का राज?
Buddhi Ram Mahishasur Story: महाराजगंज के रुदलापुर गांव में 70 साल के बुद्धिराम को लेकर हर तीन साल में नागपंचमी के दिन अजीबोगरीब दावा किया जाता है. ग्रामीणों का कहना है कि पूजा के दौरान उनके शरीर में महिषासुर का प्रवेश होता है और वह कथित तौर पर घास-भूसा खाने लगते हैं. जानिए 1975 से चली आ रही इस मान्यता की पूरी कहानी और क्या है इसके पीछे का सच.
ADVERTISEMENT

Buddhi Ram Mahishasur Story
आपने अक्सर फिल्मों में देखा होगा कि एक सामान्य इंसान के रंग-ढंग में अचानक से बदलाव आता है और उसके बाद उसकी हरकतें आम लोगों से काफी अलग हो जाती है. कुछ ऐसा ही हैरान करने वाला मामला उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले से भी सामने आया है. यहां हर तीन साल पर नागपंचमी के अवसर पर कुछ ऐसी घटना होती है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या लोग में दूर-दूर से आते है.दावा है कि गांव के ही रहने वाले 70 साल के बुद्धिराम के शरीर पर हर तीन साल में नागपंचमी के दिन महिषासुर का प्रवेश होता है, जिसके बाद वह जानवरों जैसी हरकत करने लगते है और कथित तौर पर घास-भूसा खाने लगते है.
