Maharajganj DM की मीटिंग में स्क्रीन पर 'पोर्न वीडियो' चलाने वाले शख्स का नाम आया सामने, पता चली मीटिंग की पूरी कहानी

Maharajganj Dm Meeting: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में जिलाधिकारी की ऑनलाइन मीटिंग के दौरान स्क्रीन पर अश्लील वीडियो चलने से हड़कंप मच गया. अब मामले मेें DM ने सख्त कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं.

ADVERTISEMENT

Maharajganj DM की बैठक के दौरान सामने आया शर्मनाक वाकया
Maharajganj DM की बैठक के दौरान सामने आया शर्मनाक वाकया
google news

Maharajganj DM Meeting: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले से एक चौंकाने घटना सामने आई है. यहां जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ऑडिटोरियम में ऑनलाइन बैठक ले रहे थे. इस दौरान इस बैठक में कई अधिकारी भी जुड़े हुए थे. लेकिन इस बीच एक शख्स ने ऑनलाइन मीटिंग के दौरान स्क्रीन पर एक अश्लील (पोर्न) वीडियो चला दी.