बहन को कमरे में प्रेमी संग देखा... गुस्से में तीन भाइयों ने उठाया खौफनाक कदम, फिर जो हुआ दिल दहला देगा
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में ऑनर किलिंग का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां तीन भाइयों ने अपनी बहन को उसके प्रेमी के साथ देख लिया. गुस्से में उन्होंने बहन की हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव का चोरी-छिपे अंतिम संस्कार कर दिया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई.
ADVERTISEMENT

Maharajganj honor killing case (सांकेतिक तस्वीर)
Maharajganj honor killing case: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से ऑनर किलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां तीन भाइयों ने अपनी 19 वर्षीय बहन को घर पर उसके कथित बॉयफ्रेंड के साथ देख लिया. बहन को उसके प्रेमी के साथ देखकर तीनों भाइयों का पारा चढ़ गया और उन्होंने अपना आपा खो दिया. इसके बाद भाइयों ने बहन के साथ ऐसी हैवानियत की कि यह जानकर किसी की भी रूह कांप जाएगी. बताया जा रहा है कि घटना के बाद किसी तरह मौके से भागकर प्रेमी ने अपनी जान बचाई. इसके बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. क्या है पूरा मामला, विस्तार से जानते हैं इस खबर में...