महाराजगंज में ऐसा क्या हुआ की मांग भरने के बाद ही उठ गई युवती की अर्थी, सामने आई दिल दहला देने वाली कहानी
UP News: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में दिल दहला देने वाली प्रेम कहानी सामने आई है. प्रियंका की मौत के बाद सन्नी ने अर्थी पर ही उसकी मांग में सिंदूर भर शादी की.
ADVERTISEMENT

तस्वीर- यूपी तक.
UP News: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने की वहां के लोगों और हर एक वो इंसान जिसने ये कहानी सुनी है उसके दिल को झकझोर कर रख दिया है. यहां जीने-मरने की कसमें खा चुके युवक ने पहले अपनी पत्नी की मांग भरी, फिर उन्हीं हाथों से मुखाग्नि देते हुए अंतिम विदाई भी दी. यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.