BJP विधायक प्रेम सागर पटेल और CHC अधीक्षक के बीच हुई कहासुनी, वायरल वीडियो होने के बाद CMO ने लिया बड़ा एक्शन

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में स्वास्थ्य मेले के दौरान बीजेपी विधायक प्रेम सागर पटेल और CHC अधीक्षक उमेश सिंह के बीच कहासुनी हो गई. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं मामले में सीएमओ ने कार्रवाई करते हुए CHC अधीक्षक को पद से हटा दिया.

ADVERTISEMENT

Maharajganj News
Maharajganj News
google news

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के सिसवा के क्षेत्र से विधायक प्रेम सागर पटेल और इलाके के सीएचसी अधीक्षक उमेश सिंह के बीच कहासुनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. विधायक स्वास्थ्य मेले के दौरान निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचे थे. इस दौरान उन्हें मंच के सामने लगी कुर्सियों में मरीजों की जगह पर आशा और ANM बैठे दिखे. ये देखकर विधायक ने तुरंत ही जिलाधिकारी को वीडियो कॉल पर शिकायत पर करनी शुरू कर दी. इस बीच मौके पर मौजूद अधीक्षक ने विधायक के हाथ से फोन छीनने का प्रयास किया तो माहौल गरमा गया. अब सोशल मीडिया पर इस कहा सुनी का वीडियो वायरल हो रहा है.