'मुझसे कहा-तुम्हें हमबिस्तर होना...' महोबा BJP जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा पर ये गंभीर आरोप लगाने वाली दीपाली तिवारी कौन? जानें

Mahoba BJP controversy: महोबा में बीजेपी की पूर्व जिला मंत्री दीपाली तिवारी ने जिला अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया है कि जिला अध्यक्ष ने पद दिलाने के बदले उनपर अनैतिक दबाव बनाया. इस मामले में दीपाली ने पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवाई है. वहीं उधर मामले में जिला अध्यक्ष ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपी को खारिज कर दिया है.

ADVERTISEMENT

Mahoba BJP controversy
Mahoba BJP controversy
google news

Mahoba Deepali Tiwari allegation: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां बीजेपी की पूर्व जिला मंत्री दीपाली तिवारी ने अपनी ही पार्टी के जिला अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. दीपाली का आरोप है कि उन्हें जिला उपाध्यक्ष पद दिलाने के बदले हमबिस्तर होने का अनैतिक दबाव बनाया गया. वहीं, जिला अध्यक्ष ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे उनकी छवि खराब करने की साजिश बताया है. महोबा का ये मामला अब चर्चाओं में है और पुलिस थाने तक पहुंच गया है. अब इस मामले में दीपाली तिवारी ने जिला अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है.