मूंछों पर ताव देकर नाम लेने वाले मैनपुरी CO अशोक सिंह को अखिलेश यादव ने क्या कहा ?

मैनपुरी में कैमरे पर नेमप्लेट दिखाकर वीडियो बनाने की बात कहने वाले सीओ अशोक सिंह का वीडियो वायरल होने पर अखिलेश यादव ने निशाना साधा है. जानिए क्या है पूरा विवाद और सीओ की सफाई.

ADVERTISEMENT

NewsTak
आखिलेश यादव ने सोशल मीडिया X पर दिया रिएक्शन.
Google CTA

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसने प्रदेश का राजनीतिक और प्रशासनिक पारा बढ़ा दिया है. वीडियो में पुलिस अधिकारी कैमरे के सामने अपनी नेमप्लेट दिखाते हुए और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम लेते हुए मूंछों पर ताव देते नजर आ रहे हैं.