मैनपुरी MMS केस: जिस युवक के 130 अश्लील वीडियो हुए वायरल उसकी पत्नी और प्रेमिका दोनों ने दर्ज कराई FIR

मैनपुरी की भाजपा नेत्री के बेटे के 130 से ज्यादा कथित अश्लील वीडियो वायरल, पत्नी और वीडियो में दिखी महिला दोनों ने FIR कराए. जानिए पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

Mainpuri MMS scandal, Mainpuri viral video case, Mainpuri BJP leader son MMS, Mainpuri obscene video leak, Mainpuri Shubham Gupta video
तस्वीर: यूपी तक.
Google CTA

पूर्व भाजपा नेत्री और महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष रह चुकीं सीमा गुप्ता के बेटे शुभम गुप्ता एक बड़े विवाद में फंस गए हैं. शुभम के 130 से ज्यादा अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं, जिन्हें लेकर मैनपुरी जिले में हड़कंप मचा है. इस मामले में शुभम की पत्नी शीतल गुप्ता और वायरल वीडियो में नजर आने वाली महिला दोनों ने FIR दर्ज कराई है.

पत्नी का आरोप: सिगरेट से जलाया, वीडियो दिखाकर करता था टॉर्चर

साल 2021 में शादी के बाद से ही शुभम और शीतल के रिश्तों में तनाव चल रहा था. शीतल गुप्ता का आरोप है कि शुभम उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था. यहां तक कि उसने शीतल को सिगरेट से दागा और फिर अपनी प्रेमिका के साथ बनाए गए अश्लील वीडियो दिखाकर उसे मानसिक रूप से परेशान करता था.

शीतल का आरोप- पति देता है धमकी 

पत्नी शीतल का आरोप है कि उसका पति शुभम उसे धमकी देता है. कहता है- "मेरी मां भाजपा नेता हैं, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता. जो चाहूंगा वो करूंगा."

शीतल ने यह भी आरोप लगाया कि उसे कई बार घर में बंद रखा गया और खाना तक नहीं दिया गया. पुलिस को बुलाने पर भी मामला दबा दिया गया था.

अब शीतल की तहरीर पर पुलिस ने शुभम गुप्ता, उनकी मां सीमा गुप्ता और दो अन्य लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है.

दूसरी महिला की भी शिकायत: वीडियो वायरल कर छवि धूमिल की 

शुभम के वायरल वीडियो में जो महिला नजर आ रही है, उसने भी शुभम की पत्नी शीतल गुप्ता समेत 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है. महिला का आरोप है कि उसके बॉयफ्रेंड के साथ के निजी वीडियो को जानबूझकर वायरल किया गया, जिससे उसकी सामाजिक छवि खराब हुई है. महिला भी उसी शहर की है. 

पुलिस की जांच जारी 

इस हाई-प्रोफाइल MMS कांड को लेकर पुलिस दो अलग-अलग FIR की जांच कर रही है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की डिजिटल फॉरेंसिक जांच करवाई जा रही है. जिले के राजनीतिक और सामाजिक माहौल में इस मामले ने हलचल मचा दी है. 

यह भी पढ़ें: 

कथित BJP लीडर ने एक्सप्रेस-वे पर कार रोक महिला से बनाए संबंध...Video वायरल