Mainpuri Incident: मैनपुरी में CO की मूंछों पर ताव वाला वीडियो वायरल, लेकिन असली सवाल- पीड़ित परिवार को इंसाफ कब?

मैनपुरी में ट्रक हेल्पर की हत्या के बाद निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग कर रहे पीड़ित परिवार के बीच CO का मूंछों पर ताव देते हुए 'अखिलेश यादव को वीडियो भेजने' वाला बयान वायरल हो गया है.

ADVERTISEMENT

Mainpuri Incident
Mainpuri Incident
Google CTA

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक तरफ ट्रक के परिचालक (हेल्पर) की गोली मारकर हत्या कर दी गई और दूसरी तरफ पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पुलिस अधिकारी की तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में CO सिटी अशोक कुमार सिंह मूंछों पर ताव देते हुए वीडियो बना रहे शख्स से कहते दिख रहे हैं- "वीडियो बनाकर अखिलेश यादव को भेज देना".