बरेली: एकतरफा प्यार में अंधे शादीशुदा शख्स ने प्रपोजल ठुकराने पर लिया बदला, 2 मासूम बच्चों समेत पूरे परिवार पर फेंका एसिड
बरेली में शादी का प्रस्ताव ठुकराने से नाराज एक शादीशुदा सिरफिरे ने रात में सोते समय एक महिला और उसके परिवार पर तेजाब फेंक दिया. इस खौफनाक हमले में महिला, उसका पति और दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए हैं वहीं पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है.
ADVERTISEMENT

बरेली
उत्तर प्रदेश के बरेली से एक ऐसा खौफनाक मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. एक सिरफिरे आशिक ने शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने से नाराज होकर एक महिला और उसके पूरे परिवार को अपनी सनक का शिकार बना डाला. आरोपी ने रात के अंधेरे में सो रहे परिवार पर तेजाब (एसिड) से हमला कर दिया. इस कायरतापूर्ण हमले में महिला, उसका पति और उनके दो मासूम बच्चे बुरी तरह झुलस गए हैं.