स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ शिकायत करने वाले पर ट्रेन में जानलेवा हमला, आशुतोष पांडे बोले- काटना चाहता था मेरी नाक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ पॉक्सो मामले में शिकायतकर्ता आशुतोष पांडे ने ट्रेन के बाथरूम में अज्ञात व्यक्ति द्वारा जानलेवा हमले और नाक काटने की कोशिश का आरोप लगाया है.
ADVERTISEMENT

आशुतोष पांडे
Attack on Ashutosh Brahmachari: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) मामले में शिकायत दर्ज कराकर चर्चा में आए आशुतोष पांडे ने आरोप लगाया है कि उन पर जानलेवा हमला हुआ है और हमलावर उनकी 'नाक' काटकर अपने गुरु के चरणों में चढ़ाना चाहता था.