सैलरी से असंतुष्ट मजदूरों के गुस्से की चिंगारी मानेसर से पहुंची दिल्ली-NCR, ऐसे शुरू हुआ विवाद, जानिए मामले की पूरी कहानी
नोएडा फेज-2 में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर चल रहा कर्मचारियों का प्रदर्शन अचानक हिंसक हो गया. सोमवार को यहां सैकड़ों श्रमिक सड़कों पर उतर आए, फैक्ट्रियों में घुसकर उन्हें बंद करवाया गया, गाड़ियों में आग लगा दी गई. हरियाणा के मानेसर से शुरू हुआ यह आंदोलन अब NCR में फैलता नजर आ रहा है.
ADVERTISEMENT

Noida workers protest
Noida workers protest: नोएडा के फेज 2 इलाके में सोमवार को पिछले तीन दिनों से चल रहा प्राइवेट कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन अचानक उग्र हो उठा. सैलरी वृद्धि की मांग को लेकर सैकड़ों की संख्या में श्रमिक सड़कों पर उतर आए और इस दौरान जमकर तोड़फोड़ की गई. प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिस वाहन सहित दो गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया. घटना के जो वीडियो सामने आए हैं, उनमें आक्रोशित कर्मचारी जबरन फैक्ट्रियों और कंपनियों को बंद कराते हुए नजर आ रहे हैं.