'कानून तोड़ने नहीं, आंसू पोंछने आए हैं'...दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर रोके जाने के बाद भड़के माता प्रसाद पांडे, लगाया शोषण का आरोप
Noida Violence News: नोएडा हिंसा के बाद सियासत तेज, माता प्रसाद पांडे को दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर पुलिस ने रोका, मजदूरों से मिलने जा रहे सपा डेलिगेशन को रोकने पर पांडे भड़के और सरकार पर शोषण, लाठीचार्ज और फर्जी मुकदमों के आरोप लगाए. जानिए पूरा मामला और पुलिस की सफाई.
ADVERTISEMENT

Noida Violence News
उत्तर प्रदेश के नोएडा में मजदूरों के हिंसक प्रदर्शन के बाद अब राजनीति गर्मा गई है. शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे के काफिले को दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर पुलिस ने रोक लिया. माता प्रसाद पांडे सपा के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ नोएडा के उन मजदूरों से मिलने जा रहे थे, जिनके साथ हाल ही में हुई झड़प के दौरान कथित तौर पर ज्यादती हुई है. बॉर्डर पर भारी पुलिस बल और आरएएफ (RAF) के जवानों की तैनाती के बीच सपा नेताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली.