मथुरा: बांके बिहारी मंदिर में पुलिस और गोस्वामियों के बीच तीखी झड़प, गुस्से में सेवायत ने फाड़े अपने कपड़े

Banke Bihari Temple Viral Video: मथुरा के वृंदावन स्थित विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले बड़ा विवाद खड़ा हो गया. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और सेवायत गोस्वामियों के बीच तीखी झड़प हुई, जिसमें एक गोस्वामी ने गुस्से में अपने कपड़े फाड़ लिए. मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जानिए क्या है पूरा विवाद.

ADVERTISEMENT

Banke Bihari Temple Clash
बांके बिहारी मंदिर में तीखी झड़प का वीडियो वायरल
google news

धर्मनगरी वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले पुलिस और सेवायत गोस्वामियों के बीच भारी नोकझोंक हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि एक सेवायत गोस्वामी ने गुस्से में आकर पुलिस के सामने ही अपने कपड़े फाड़ लिए. फिलहाल इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आइए विस्तार से जानते हैं मामले की पूरी कहानी.