फरसा वाले बाबा की मौत पर बड़ा खुलासा, पुलिस ने बताई डेथ की असली वजह

Farsa Wale Baba Death: मथुरा के कोसीकलां में फरसा वाले बाबा की मौत सड़क हादसे में हुई है. पुलिस जांच में गौतस्करी या हत्या की बात गलत साबित हुई. कोहरे में पीछे से आए ट्रक की टक्कर से यह हादसा हुआ. अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है.

ADVERTISEMENT

Farsa Wale Baba Death
Farsa Wale Baba Death
google news

Farsa Wale Baba Death: मथुरा के कोसीकलां में गौरक्षक संत चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर चल रही अटकलों पर पुलिस ने अब स्थिति साफ कर दी है. शुरुआती तौर पर इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर गौतस्करी और हत्या जैसी बातें सामने आ रही थीं, लेकिन पुलिस जांच में यह मामला एक सड़क दुर्घटना निकला है.