मथुरा के फरसा वाले बाबा की मौत पर बड़ा खुलासा, डीएम चंद्र प्रकाश ने बताई हादसे की पूरी कहानी, देखें वीडियो

Mathura Farsa Baba Case: मथुरा के कोसीकलां इलाके में प्रसिद्ध गौ सेवक संत चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की मौत के बाद भड़के तनाव को प्रशासन ने शांत करा दिया है. अधिकारियों ने इसे महज एक हादसा बताते हुए बाबा की गौशाला की खुद देखभाल करने का भरोसा दिया है.

ADVERTISEMENT

डीएम ने बताया मौत का असली कारण,
डीएम ने बताया मौत का असली कारण,
google news

Farsa Wale Baba Death Reason: उत्तर प्रदेश के मथुरा में गौ रक्षक संत चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की हत्या के मामले में हर पल नए अपडेट सामने आ रहे हैं. घटना के बाद से ही इलाके का माहौल गरमाया हुआ है. स्थानीय लोग और उनके समर्थक बाबा आरोपियों को कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं. मामले में पुलिस पहले ही बड़ा खुलासा कर चुकी है. इस बीच अब मथुरा के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश का बयान भी सामने आया है. बाबा ही हत्या को लेकर उन्होंने कई चौंकाने वाली बातें बाताई है.