हत्या या महज हादसा?...मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत के मामले में पुलिस के बयान ने पलटी पूरी कहानी

Farsa Baba Mathura Case: मथुरा में गौ रक्षक संत चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की मौत के बाद भारी बवाल और पत्थरबाजी देखने को मिली. एक ओर समर्थकों ने इसे गौ तस्करों द्वारा की गई हत्या बताया तो वहीं अब पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए इसे कोहरे के कारण हुआ एक सड़क हादसा करार दिया है. इससे अब पूरा मामला ही पलट गया है.

ADVERTISEMENT

Mathura Farsa Wale Baba
Mathura Farsa Wale Baba
google news

Mathura Farsa Wale Baba: उत्तर प्रदेश के मथुरा में गौ रक्षक संत चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की मौत के बाद से लोग इलाके में माहौल गरमाया हुआ है. दिल्ली-आगरा हाईवे पर बाबा के समर्थक और स्थानीय लोग इकट्ठा होकर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि गौ तस्करों ने बाबा को गाड़ी से कुचलकर मार डाला है. इलाके में हालात इतने बेकाबू हो गए कि भारी पुलिस बल को मोर्चा संभालना पड़ा. इस बीच अब घटना को लेकर मथुरा पुलिस का आधिकारिक बयान सामने आया है, जिसने इस पूरे मामले को ही पलट दिया है.