कौन थे फरसा वाले बाबा...जिनके मौत के बाद मचा मथुरा में कोहराम! गौतस्करों ने गाड़ी से कुचला, दिल्ली-आगरा हाईवे जाम

मथुरा के कोसीकलां में प्रसिद्ध गौरक्षक संत 'फरसा वाले बाबा' की गौतस्करों ने गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. तड़के सुबह पीछा करने के दौरान यह वारदात हुई. घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने दिल्ली-आगरा हाईवे जाम कर दिया.

ADVERTISEMENT

mathura
mathura
google news

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के कोसीकलां क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. ब्रज क्षेत्र के जाने-माने गौरक्षक संत चंद्रशेखर उर्फ 'फरसा वाले बाबा' की गौतस्करों ने गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. इस घटना ने पूरे इलाके में तनाव है, घटना के बाद गुस्साए लोगों ने दिल्ली-आगरा हाईवे जाम कर दिया, जिससे लंबा ट्रैफिक जाम लग गया.