Mathura news: प्रेमानंद जी महाराज के शिष्य दीपक लोधी की मौत को लेकर साधु-संतों ने कर दी ये बड़ी मांग
Mathura News: वृंदावन के संत प्रेमानंद जी महाराज के शिष्य दीपक लोधी की मौत का मामला अब चर्चा में है. दीपक लोधी की संदिग्ध मौत को लेकर वृंदावन के साधु-संतों ने बैठक कर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. परिक्रमा मार्ग स्थित ललित कुंज आश्रम में धर्म रक्षा संघ के बैनर तले हुई बैठक में संतों ने मामले की जांच कर पूरी सच्चाई सामने लाने की मांग की. जानिए दीपक लोधी की मौत के मामले में साधु-संतों ने क्या मांग की.
ADVERTISEMENT

Vrindavan news
वृंदावन के जान-माने संत प्रेमानंद जी महाराजा के शिष्य दीपक लोधी की मौत का मामला अब तूल पकड़ने लगा है. इसे लेकर वृंदावन में साधु-संतो की बैठक हुई. संतो ने दीपक लोधी की संदिग्ध मौत के मामले में उच्च स्थरीय जांच की मांग की है. परिक्रमा मार्ग स्थित ललित कुंज आश्रम में धर्म रक्षा संघ के बैनर तले हुई साधु संतों की बैठक में सभी संतों ने एक सुर में इसकी जांच कराकर मामले का खुलासा किए जाने की मांग की है.
