मथुरा में बीच सड़क पर चीख-चीख कर लड़की ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, फिर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
Mathura Viral Video Girl: मथुरा में सड़क पर चीखती युवती का वीडियो वायरल, दुष्कर्म के गंभीर आरोप से मचा हड़कंप. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया. जानिए क्या है पूरा मामला, संपत्ति विवाद का कनेक्शन और मेडिकल रिपोर्ट से क्या खुलासा हो सकता है.
ADVERTISEMENT

Mathura Viral Video
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक युवती सड़क पर बदहवास हालत में चीखते-चिल्लाते हुए खुद के साथ दुष्कर्म होने का आरोप लगा रही है. मामला थाना जैत इलाके के छटीकरा रोड का है, जहां पीड़िता की गुहार और वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.