मथुरा हिंसा: कौन हैं 'फरसे वाले बाबा' जिनकी मौत पर मचा बवाल? दक्ष चौधरी समेत 17 गिरफ्तार, देखें पूरी लिस्ट

मथुरा में प्रसिद्ध गौ रक्षक 'फरसे वाले बाबा' की सड़क हादसे में मौत के बाद भड़की हिंसा मामले में पुलिस ने दक्ष चौधरी सहित 17 लोगों को गिरफ्तार किया है. उग्र भीड़ ने हाईवे जाम कर पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की थी जिसके बाद पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा.

ADVERTISEMENT

मथुरा हिंसा
मथुरा हिंसा
google news

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में 'फरसे वाले बाबा' के नाम से मशहूर गौ रक्षक संत चंद्रशेखर की मौत के बाद भड़की हिंसा ने पूरे इलाके में तनाव पैदा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने कड़ा एक्शन लेते हुए गाजियाबाद के चर्चित हिंदूवादी नेता दक्ष चौधरी समेत 17 लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों पर पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़, पथराव और भीड़ को उकसाने के गंभीर आरोप हैं.