यूपी के मऊ में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत 5 ने तोड़ा दम, यूं हुआ हादसा

मऊ के दोहरीघाट में शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ट्रेलर की भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में पति, पत्नी और बेटे समेत कुल 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

ADVERTISEMENT

Mau road accident
Mau road accident
google news

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया.यहां शुक्रवार की देर रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ट्रेलर के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई. इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही जान चली गई. मृतकों में मां, बेटा और पिता समेत एक ही परिवार के तीन लोग शामिल हैं. घटना के बाद से इलाके में मातम पसरा हुआ है.