यूपी चुनाव से पहले क्या मायावती ने आकाश आनंद को दिया 'फ्री हैंड'? बीएसपी चीफ के बयान से सियासी चर्चा तेज

उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले मायावती ने साफ किया है कि बीएसपी उम्मीदवारों का अंतिम चयन वही करेंगी, जबकि आकाश आनंद केवल इसका ऐलान करेंगे. 10 अगस्त से चुनावी हुंकार भर रहे आकाश आनंद के फ्री-हैंड मिलने की खबरों के बीच बीएसपी प्रमुख का यह बयान पार्टी की कमान अपने हाथ में होने का कड़ा संदेश है.

ADVERTISEMENT

मायावती और आकाश आनंद
मायावती और आकाश आनंद
Google CTA

बहुजन समाज पार्टी (BSP) के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद एक बार फिर उत्तर प्रदेश के सियासी रण में हुंकार भरने की तैयारी में हैं. लगभग सवा दो साल की राजनीतिक खामोशी के बाद आकाश आनंद 10 अगस्त को हाथरस की सादाबाद सीट से जनसभा करके बीएसपी के चुनाव अभियान का आगाज करेंगे. इसके बाद 25 अगस्त को ग्रेटर नोएडा के जेवर में उनकी दूसरी बड़ी रैली प्रस्तावित है.