2027 चुनाव से पहले बसपा में महासंग्राम: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निकाला!
मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निष्कासित कर दिया है, क्योंकि उनके अनुसार आकाश पार्टी से ज्यादा पारिवारिक रिश्तों को तरजीह दे रहे थे. ससुर अशोक सिद्धार्थ के देर से लिए राजनीति संन्यास के फैसले को इस बड़े सियासी कदम की मुख्य वजह बताया जा रहा है.
ADVERTISEMENT

मायावती-आकाश आनंद
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के भीतर का सियासी घमासान खुलकर सामने आ गया है. बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बड़ा कदम उठाते हुए अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से पूरी तरह बाहर का रास्ता दिखा दिया है. आकाश आनंद को बसपा की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है. गौरतलब है कि इससे ठीक कुछ दिन पहले, 3 सितंबर 2026 को मायावती ने उनसे राष्ट्रीय संयोजक का पद वापस ले लिया था. अब उन्हें पार्टी से ही बेदखल कर दिया गया है.
