नीला ड्रम केस: कौन हैं वो जज जिन्होंने सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को सुनाई फांसी की सजा?
Meerut Blue Drum Case: सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को मृत्युदंड सुनाने वाले जज अरविंद कुमार मिश्रा-II कौन हैं? उत्तर प्रदेश के मऊ से आने वाले मिश्रा ने सिविल जज से जिला एवं सत्र न्यायाधीश तक का सफर तय किया. जानिए उनका न्यायिक करियर, अलग-अलग जिलों में निभाई गई जिम्मेदारियां और नीला ड्रम हत्याकांड में अदालत के फैसले की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

जज अरविंद कुमार मिश्रा ने मुस्कान और साहिल को सुनाई फांसी की सजा
उत्तर प्रदेश के मेरठ से सामने आए बहुचर्चित नीला ड्रम केस में आज यानी 14 अक्टूबर 2026 को फैसला सुनाया गया है. कोर्ट ने 30 सितंबर को ही मुस्कान और साहिल को दोषी ठहरा दिया था और आज कोर्ट ने दोनों को ही मृत्युदंड की सजा सुनाई है. करीब डेढ़ साल से चल रहे इस मामले में जैसे ही मेरठ के जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा-II ने सजा सुनाया तो कोर्ट रूम में भारत माता की जय के नारे लगे और साथ ही मिठाइयां भी बांटी गई. इस दौरान जज ने महाभारत का जिक्र करते हुए कहा कि 'दंड भी धर्म है.' इस फैसले के आने के बाद अब उस जज अरविंद कुमार मिश्रा की हर जगह चर्चा हो रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं यह जज और मामले की पूरी कहानी.
