मेरठ नीला ड्रम केस: सुनवाई से पहले ही बदल गया था मुस्कान और साहिल का व्यवहार, दोषी साबित होते ही दोनों का हुआ ये हाल!

Meerut Blue Drum Case: मुस्कान रस्तोगी और साहिल को सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में अदालत ने दोषी करार दिया है. फैसला आने से पहले दोनों के व्यवहार में बदलाव दिखा और दोषी ठहराए जाने के बाद दोनों रो पड़े. जानिए जेल में क्या बदला और अब सजा कब होगी.

ADVERTISEMENT

Meerut Blue Drum Case
Meerut Blue Drum Case
Google CTA

उत्तर प्रदेश के मेरठ से सामने आया नील ड्रम केस तो याद ही होगा, जहां मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या कर दी थी. फिर हत्या के सबूत मिटाने के शव के टुकड़े-टुकड़े कर उसे एक नीले ड्रम में रखकर शव को सीमेंट से पैक कर दिया था. अब इस मामले में बुधवार को सुनवाई हुई है और जिला अदालत ने मुस्कान और साहिल दोनों को ही दोषी करार दिया है. हालांकि मामले में अभी सजा नहीं सुनाई गई, लेकिन दोनों दोषी करार दिए गए है. इसी बीच एक जानकारी सामने आई है कि जैसे ही मुस्कान-साहिल को दोषी ठहरा दिए गए है, दोनों ही रोने लगे. फिर दोनों रोते-रोते ही अपने बैरक में वापस चले गए. विस्तार से जानिए पूरी बात.