पति-पत्नी में हो रहा था झगड़ा तभी बीच में आ गया साल, फिर हो गया ये बड़ा कांड, मेरठ की ये घटना जानकर दिल दहल जाएगा

मेरठ के लोहिया नगर में घरेलू विवाद ने खतरनाक मोड़ ले लिया, जहां एक शख्स को जलाने का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगा है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. गंभीर रूप से झुलसा पीड़ित अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

ADVERTISEMENT

meerut news
meerut news
google news

Meerut Husband Wife Fight: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पति-पत्नी के विवाद ने अचानक खौफनाक मोड़ ले लिया. दोनों के बीच चल रहा तनाव उस वक्त चरम पर पहुंच गया जब घर साले की एंट्री हो गई. इस दौरान खूब बहसबाजी हुई. इस बीच अंदर से आग की लपटें उठने लगी. इसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. आनन फानन में घटनास्थल पर मौजूद लाेगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया. घटना के बाद से इलके में हड़कंप मचा हुआ है. वहीं गंभीर रूप से झुलसे शहजाद जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं. मामले में अब पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है.