6 हॉस्पिटल, 6 स्कूल, 28 कमर्शियल प्रॉपर्टी...मेरठ सेंट्रल मार्केट की 44 इमारतें होंगी सील, सुप्रीम कोर्ट के आदेश से व्यापारियों में हाहाकार
Meerut News: मेरठ के शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश से हड़कंप मचा हुआ है. यहां 44 इमारतों पर सीलिंग की कार्रवाई से व्यापारी, डॉक्टर और स्कूल संचालक सकते में हैं. कोर्ट के इस आदेश के बाद से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है.
ADVERTISEMENT

Meerut News
Meerut Shastri Nagar Central Market: मेरठ के शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के बाद से खलबली मची हुई है. दरअसल, सोमवार को अदालत ने यहां के आवासीय प्लॉटों पर चल रहे बड़े कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, स्कूल, नर्सिंग होम और बैंकों को सील करने के निर्देश दिए हैं. कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने 44 ऐसी संपत्तियों को चिन्हित किया है जिन्हें सील किया जाना है. इनमें 6 स्कूल, 6 निजी अस्पताल/नर्सिंग होम और 4 बैंकट हॉल शामिल हैं. इस फैसले के बाद से व्यापारियों, डॉक्टरों और स्कूल संचालकों के बीच हडकंप मचा हुआ है.