मेरठ में ममता शर्मसार: प्रेमी के इश्क में अंधी हुई मां, 6 साल के मासूम बेटे को रास्ते से हटाने के लिए रची खौफनाक साजिश

उत्तर प्रदेश के मेरठ में दिल दहला देने वाला मामला. अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहे 6 साल के मासूम अंगद की मां गुरप्रीत कौर ने अपने प्रेमी अर्पित शर्मा के साथ मिलकर हत्या करवा दी. पुलिस ने चैट और वीडियो कॉल के आधार पर कलयुगी मां को गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENT

NewsTak
मां पर लगे बेहद गंभीर आरोप.
Google CTA

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया है. यहां बहसुमा थाना क्षेत्र में एक मां ने अपने अवैध संबंधों में बाधा बन रहे महज 6 साल के मासूम बेटे अंगद की अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेरहमी से हत्या करवा दी. इस पूरे मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कलयुगी मां को भी गिरफ्तार कर लिया है.