'मुझे बचा लो वरना ये मार देंगे...' मेरठ में माता-पिता ने बेटी को मारकर जलाई लाश, फिर ऑडियो क्लिप से खुला राज
Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कलयुगी पिता ने अपनी दूसरी पत्नी के साथ मिलकर 12वीं क्लास में पढ़ने वाली अपनी ही सगी बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी. सबूत मिटाने के लिए शव का गुपचुप अंतिम संस्कार भी कर दिया गया, लेकिन मृतका के एक आखिरी दर्दनाक ऑडियो ने इस पूरे पाप के खेल का पर्दाफाश कर दिया.
ADVERTISEMENT

Meerut News
Meerut Father killed daughter: समाज में पिता को हमेशा बेटी की ढाल और सबसे सुरक्षित साया माना जाता है. लेकिन जब वही रक्षक भक्षक बन जाए तो रिश्तों पर से विश्वास उठ जाता है. उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक ऐसी ही सनसनीखेज वारदात सामने आई है जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. यहां भावनपुर थाना क्षेत्र की गोकुलधाम सोसाइटी में एक कलयुगी पिता ने अपनी दूसरी पत्नी (सौतेली मां) के साथ मिलकर अपनी 12वीं क्लास में पढ़ने वाली 17 साल की सगी बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी. इतना ही नहीं, पाप के इस खौफनाक खेल को छुपाने और सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने चुपचाप गढ़मुक्तेश्वर (ब्रजघाट) ले जाकर मृतका का अंतिम संस्कार भी कर दिया.